छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ साल्वेंट को 7.28 लाख का फटका लगाया, FIR दर्ज

IMG aea2cc8e 5fdf 4e3c bf1b 94013b6e72f9
  • ट्रक में लोड कर आंध्र प्रदेश भेजा गया डीओआरबी गंतव्य तक नहीं पहुंचा
  • एजेंट, वाहन स्वामी सहित अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। ट्रक में लोड कर आंध्र प्रदेश भेजा गया डीओआरबी गंतव्य स्थान तक पहुंचा ही नहीं जिस पर रायगढ़ साल्वेंट एक्सट्रेक्शन की ओर से थाने में एजेंट सहित अन्य लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया गया कि उनके द्वारा कंपनी के साथ 7.28 लाख की गड़बड़ी की गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अमानत में खयानत का उक्त मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थानांतर्गत सहदेवपाली स्थित रायगढ़ साल्वेंट एक्सट्रेक्शन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सरोज कुमार पाठी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी कंपनी का 585 बैग डीओआरबी जिसका कुल वजन 29.380 मीट्रिक टन है तथा कीमत 6,46,360 है।

उक्त माल को आंध्रप्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के नरसापुरम स्थित श्री साईबाबा ट्रेडिंग कंपनी को विक्रय किया गया था। वहीं उक्त कंपनी को माल भेजने के लिए एजेंट गणेशराम अग्रवाल उर्फ अनिल अग्रवाल के माध्यम से ट्रक (क्रमांक सीजी17 केएस 8033) से 82 हजार 264 रुपए भाड़ा तय किया गया था। वहीं 5 अक्टूबर को ट्रक में उक्त माल लोड करवाने के बाद भाड़ा 82 हजार 264 रुपए में से बतौर एडवांस 72 हजार 264 रुपए में से 30 हजार रुपए डीजल के लिए तथा साढ़े 6 हजार रुपए नगद चालक साधु भगत को एवं 35 हजार 764 रुपए एजेंट के खाते में ट्रांसफर कर वाहन को रवाना किया गया था। सरोज कुमार पाठी के अनुसार डीओआरबी लेकर निकले ट्रक चालक ने शुरुआत में ओडिशा के रायगढ़ा में इंजन के खराब होने की सूचना दी थी।

वहीं मरम्मत के बाद ट्रक विशाखापटनम पहुंचा और 28 अक्टूबर को आंधी तूफान आने के कारण फंस गया जिसे दो हाइड्रा के सहयोग से बाहर निकाला गया, उसके उपरांत नरसापुरम मंडल के लिए निकला परंतु अनकापल्ली के समीप पुन: इंजन में खराबी आ जाने के कारण खड़ा हो गया। वहीं फिर से मरम्मत कराने के बाद एजेंट व वाहन स्वामी के द्वारा बताया गया कि वाहन बनने के बाद माल का परिवहन हो पाएगा परंतु उसके बाद आज पर्यंत तक माल की डिलीवरी नहीं की गई है। डायरेक्टर सरोज कुमार पाठी का आरोप है कि इस प्रकार उनकी बातों में विरोधाभास है और एजेंट व वाहन स्वामी अपने वाहन चालक के माध्यम से मेरे फर्म के 7 लाख 28 हजार 624 रुपए के माल बेईमानी से गबन कर लिया गया है।

जूटमिल पुलिस ने डायरेक्टर सरोज कुमार पाठी की लिखित शिकायत पर आरोपी एजेंट गणेशराम अग्रवाल उर्फ अनिल अग्रवाल, वाहन स्वामी व अन्य लोगों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 316 (3), 3 (5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: