Skip to content

विद्या विकास कॉन्सेप्ट स्कूल, रायगढ़ के 12 विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए

विद्या स्कूल रायगढ़

रायगढ़। विद्या विकास कांसेप्ट स्कूल रायगढ़ के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय के 12 विद्यार्थियों जिसमे पावनी साहू (93 प्रतिशत ) वंदनी गुप्ता (92.60 प्रतिशत) आकाश पटेल (92.40 प्रतिशत) आर्या सिंह (92.20 प्रतिशत) संजना दुबे (92.20 प्रतिशत) शब्द राव जड़ित (92 प्रतिशत) लिपिका खाम्हारी (92 प्रतिशत) कृतिका सिदार (91.80 प्रतिशत) सिया दुबे (90.60 प्रतिशत)

आदित्य आर्या (90.60 प्रतिशत) देबाप्रिया मोहापात्रा (90 प्रतिशत) प्रणव शर्मा (90 प्रतिशत) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर बेहतरीन परिणाम दिया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। विद्यालय के इस उल्लेखनीय परिणाम पर स्कूल के चेयरमैन श्री जी भास्कर राव,मैनेजिंग डायरेक्टर जी. रामाकृष्णा और चीफ एकेडमिक ऑफिसर संजीब कुमार बाबू तथा प्राचार्या श्रीमती शिल्पी चौधरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का मुख्य कारण बताया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। साथ ही, उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम बनाए रखने के लिए सभी छात्रों को प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

img 20260416 wa00415597289540573098216

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: