रायगढ़। एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा कोसल विहार टाउनशिप स्थित कम्युनिटी हॉल में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 से अधिक विक्रेताओं एवं हितधारकों ने सहभागिता की। इस दौरान बिल प्रसंस्करण, वाणिज्यिक कोयला विक्रय, सतर्कता और परियोजना की प्रगति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में प्रभारी परियोजना प्रमुख एवं महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) आनंद जी अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान बिल प्रसंस्करण, वाणिज्यिक कोयला विक्रय, सतर्कता तथा परियोजना की प्रगति से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं। अधिकारियों ने इन विषयों से जुड़ी प्रक्रियाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी प्रतिभागियों के साथ साझा की। प्रस्तुतियों के बाद संवादात्मक चर्चा एवं प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विक्रेताओं एवं हितधारकों ने अपनी जिज्ञासाएं और सुझाव साझा किए। परियोजना प्रबंधन ने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब देते हुए उनके सुझावों पर सकारात्मक चर्चा की तथा बेहतर समन्वय के लिए संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में परियोजना प्रबंधन ने कहा कि विक्रेताओं एवं हितधारकों के साथ नियमित संवाद, पारदर्शिता और आपसी सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से परियोजना और उससे जुड़े सभी पक्षों के बीच समन्वय और विश्वास को नई मजबूती मिलेगी।









































