रायगढ़। वैदिक इंटरनेशनल स्कूल रायगढ़ ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार सफलता अर्जित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता एक बार फिर सिद्ध की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं पूरे रायगढ़ शहर में हर्ष और गर्व का वातावरण है। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह प्रमाणित कर दिया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और सतत प्रयास से सफलता निश्चित है।
इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। प्रमुख मेधावी विद्यार्थियों में यशवंत चौधरी ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अरिन गरपाले ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सौम्या चौधरी ने 96.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विवेक बारिक ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हिमांशु बेहरा ने 96.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए तथा नीलिमा पटेल ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि इन उत्कृष्ट परिणामों के साथ-साथ 27 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। विद्यालय के प्रेरणास्रोत एवं चेयरमैन श्री आनंद अग्रवाल जी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम केवल परीक्षा में प्राप्त अंक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को आधुनिक, संस्कारी, आत्मनिर्भर एवं सक्षम नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्पिता गुप्ता जी ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वैदिक इंटरनेशनल स्कूल रायगढ़ में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ खेल, विज्ञान, तकनीकी शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि विद्यालय निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकगण को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
वैदिक इंटरनेशनल स्कूल रायगढ़
“ख्वाब आपका, संकल्प हमारा”























