छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जेल में फिर बवाल: कैदियों के दो गुटों में भिड़ंत, एक घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

E0A4B0E0A4BEE0A4AFE0A497E0A59DE0A49CE0A587E0A4B2

रायगढ़। बंदियों के बीच हुई मारपीट को लेकर एक बार फिर जिला जेल विवादों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात में जेल में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था, वहीं मंगलवार की सुबह फिर उनके बीच हाथापाई हुई थी, जिसमें एक बंदी के घायल होने पर उसे जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है। रायगढ़ जिला जेल का विवादों के साथ चोली दामन का साथ रहा है। पूर्व में अवैध शराब मामले में निरूद्ध दो लोगों की मौत होने के मामले में जहां जेल में मारपीट होने का आरोप लगा है तथा मामले की न्यायिक जांच भी चल रही है, वहीं सोशल मीडिया में बंदी से रंगदारी वसूलने का कथित चैट भी वायरल हुआ था।

वहीं अब जेल में निरूद्ध दो गुटों के बीच मारपीट हाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद उनके बीच मारपीट हुई थी। वहीं मंगलवार की सुबह फिर से विवाद होने पर एक युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं युवक के घायल होने पर हरकत में आये जेल प्रशासन के अधिकारियों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

इस घटना से स्पष्ट है कि जिला जेल में बंदियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई कायम है तथा जेल में निरूद्ध बदियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Latest News

Share: