छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान पहुंचे 3 लुटेरे, एक था सलवार-सूट में; आंखों में झोंकी मिर्ची, अड़ाया कट्टा और चाकू! फिर भी डटकर भिड़ा दुकानदार… CCTV में कैद हुआ दिनदहाड़े लूट का प्रयास

E0A4B0E0A4BEE0A49CE0A49CE0A58DE0A4B5E0A587E0A4B2E0A4B0E0A58DE0A4B8E0A4AEE0A587E0A482E0A4B2E0A582E0A49FE0A495E0A4BEE0A4AAE0A58DE0A4B0E0A4AFE0A4BEE0A4B8

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी बाजार में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े एक ज्वेलर्स दुकान में लूट की कोशिश की गई। तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाश ग्राहक बनकर राज ज्वेलर्स पहुंचे और मिर्ची पाउडर झोंककर लूट का प्रयास किया। दुकानदार की बहादुरी के चलते बड़ी वारदात टल गई। भागते समय बदमाश अपना कट्टा और बाइक मौके पर छोडक़र फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 1 बजे तीन बदमाश ग्राहक बनकर राज ज्वेलर्स में दाखिल हुए। इनमें से एक आरोपी सलवार-सूट पहनकर महिला के वेश में आया था, ताकि उसकी पहचान छिपी रहे।

आरोपियों ने दुकानदार से सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। जैसे ही जेवर बाहर निकाले गए, एक बदमाश ने दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। मिर्ची झोंकने के बाद बदमाशों ने कट्टे और चाकू की नोक पर काउंटर में रखे जेवर समेटने शुरू कर दिए। जल्दबाजी में उन्होंने कुछ नकली आभूषणों को भी असली समझकर उठा लिया। घटना के समय दुकान में तीन कर्मचारी मौजूद थे। लूट के बाद भाग रहे आरोपियों को दुकान संचालक राजकुमार अग्रवाल ने पकडऩे का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और हाथ में काट लिया। हाथापाई के दौरान आरोपी अपना कट्टा और प्लैटिना बाइक मौके पर छोडक़र फरार हो गए।

वे कुछ असली जेवरों के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी ले जाने में सफल रहे। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में लुटेरों की पूरी करतूत रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने वारदात से पहले दुकान की रेकी की थी। मौके से बरामद कट्टा और बाइक को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।  पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

महिला के वेश में आए बदमाश की पहचान करना जांच की सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है। कटघोरा एसडीओपी ने कहा कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: