छोड़कर सामग्री पर जाएँ

युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा को कहा अलविदा, सियासत में उबाल! इस्तीफे का असली कारण आया सामने, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप…

Ravibhagat

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के संगठन में उस समय हलचल मच गई जब लैलूंगा क्षेत्र के कार्यकर्ता रवि भगत का त्यागपत्र सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में तेजी से वायरल होने लगा। वायरल पत्र में रवि भगत ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने की बात लिखी है। त्यागपत्र में उन्होंने संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश होता को लिखा है कि एक छोटे गांव के व्यक्ति को पार्टी ने पहचान और सम्मान दिया, जिसके लिए उन्होंने आभार जताया। हालांकि, निजी कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

पत्र की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को भी भेजी गई है, जिससे यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। इधर, त्यागपत्र के वायरल होने के बाद क्षेत्रीय व्हाट्सएप ग्रुपों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग इस इस्तीफे के पीछे के वास्तविक कारणों को लेकर कयास लगा रहे हैं। हालांकि, अभी तक पार्टी संगठन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि भाजपा संगठन इस त्यागपत्र पर क्या रुख अपनाता है और क्या रवि भगत अपने फैसले पर कायम रहते हैं या नहीं। जानकारी के अनुसार, रवि भगत ने अपना इस्तीफा मंडल अध्यक्ष को भेजा है।

इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर भी त्याग पत्र सार्वजनिक रूप से साझा किया है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। रवि भगत लंबे समय से पार्टी के खिलाफ मुखर नजर आ रहे थे। हाल के दिनों में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी नेतृत्व की आलोचना भी की थी। उनके इस कदम को संगठन के भीतर असंतोष और आंतरिक मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि रवि भगत भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और संगठन में उनकी एक सक्रिय पहचान रही है। उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: