- संध्या आरती में शामिल होकर शहर की सुख, शांति व समृद्धि हेतु की मंगलकामना
रायगढ़। धर्म रक्षा समिति एवं संस्था हिंद सेवक के सामूहिक तत्वाधान में राजा महल के समीप माता समलाई मंदिर प्रांगण में चल रहे “अखंड ॐ नमः शिवाय” महामंत्र के जाप कार्यक्रम में अनेक संस्था और समाज के दर्जनभर से अधिक सदस्य पूजन स्थल पहुंचे और हजारों रुद्राक्ष से निर्मित अद्भुत शिवलिंग के दर्शन कर रायगढ़ सहित पूरे छग की खुशहाली और सुख समृद्धि हेतु मंगलकामना की। दर्शन उपरांत संस्था और समाज के सभी सदस्यों ने भगवान श्री महादेव की संध्या में होने वाली शिव आरती में भी विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
इस दौरान सभी सदस्यों ने श्रावण के पवित्र मास में इस महान और अद्भुत धार्मिक कार्यक्रम हेतु आयोजन समिति के संयोजक विकास केडिया सहित सभी शिवभक्त सदस्यों की खूब सराहना की और कहा कि आयोजन समिति के सभी सदस्यों को इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन के लिए पूरे रायगढ़ को ओर से साधुवाद है जिन्होने शिवभक्ति की एक ऐसे गौरवशाली परंपरा को बनाये रखा है जिससे आज समूचा रायगढ़ ही शिवमय हो गया है और शहर के अमंगल को हरने का महान कार्य किया है।
इस दौरान विनोद अग्रवाल, नवनीत जगतराम, कल्पेश पटेल,साहु समाज से – डिग्रीलाल साहु, नगर अध्यक्ष महेश साहु, संजय साहु, सुरेश साहु, बसंत साहु, सत्यनारायण साहु, रामलाल साहु,रश्मि साहु, प्रीति साहु, मीना साहु, कोमलनी साहु , थवाईत समाज से – उमेश थवाईत, रामकुमार थवाईत, सुनील थवाईत, सुमन थवाईत, अनुप थवाईत, विवेक थवाईत, प्रकाश थवाईत, शरद थवाईत, अंकित थवाईत , सतनामी समाज से – अध्यक्ष मोहन कुर्रे, उपाध्यक्ष उत्तम कुर्रे, प्रदीप श्रृंगी,परदेशी मिरी, रामजाने भारद्वाज, मनमोहन भारद्वाज, धनराज कस्तूरी, प्रदीप मिरी, सुरेन्द्र बघेल, मेघा जाटवर, माँ खड्ग धारिणी गरबा समिति से – संयोजिका अनुषा कातोरे, सारिका कमलकर, शशी अग्रवाल, विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के समस्त सदस्यगण उपस्थित रहें।





























You must be logged in to post a comment.