छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दो बाईक में भिड़ंत, गंभीर रूप से जख्मी युवक की मौत

file 0000000037b88246a53b45b031be6bfd

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। दो बाईक के आपस में भिड़ंत होने से एक मोटरसायकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वहीं, इलाज के दौरान जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए उसके सांसों की लडिय़ां टूट कर बिखर गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। उक्त घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के बाराद्वार थानांतर्गत ग्राम पलारी कला निवासी जय कर्ष पिता

स्व. कुंदराम बरेठ (उम्र 25 वर्ष) रायगढ़ के फार्मेसी में काम करता था। काम करने के लिए वह प्रतिदिन अपनी बाईक से रायगढ़ आना जाना करता था। गुरूवार की दोपहर को रायगढ़ में काम खत्म होने के बाद जय कर्ष अपने घर वापस जाने के लिए मोटरसायकिल से निकला था। इसी दौरान भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रक्सापाली के पास पीछे से आ रही एक अन्य मोटरसायकिल के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक दुपहिया चलाते हुए जय की बाईक को ठोकर मार दिया।

दोनों मोटर सायकिल के भिडंत से वे सडक़ पर गिर गये। वहीं जय कर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गया था जिसे आसपास के लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया। वहीं, उपचार के दौरन उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: