छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शहर में दिनदहाड़े दो बाईक उड़ा ले गए चोर

20260928 162900

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। दो अलग-अलग मामलों में जहां टिकट बनवाने गये श्रमिक की रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी बाईक को किसी ने उड़ा दिया तो वहीं दवाई लेने गये ड्राईवर की मोटरसायकिल को गौरी शंकर मंदिर रोड से अज्ञात चोर ने पार कर दिया। पुलिस ने पृथक-पृथक रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ कर दी है। उक्त चोरी की वारदात सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थानांतर्गत ग्राम बांजीखोल मिलूपारा निवासी किरण भगत रोजी मजदूरी का काम करता है। गुरूवार की सुबह तकरीबन साढ़े 6 बजे वह सीबी साईन बाईक (क्रमांक सीजी 13 वाई 9123) से रायगढ़ पहुंचा तथा रेलवे स्टेशन के सामने बाईक खड़ी कर टिकट लेने गया था। लगभग आधा घंटा बाद जब टिकट लेकर वह बाहर निकला तो स्टेशन के सामने खड़ी उसकी बाईक को नदारद देख उसके होश उड़ गये। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी कहीं पता नहंीं चलने पर उसने थाने की शरण ली।

वहीं, एक अन्य मामले में भगवानपुर निवासी धर्मेन्द्र विश्वकर्मा पेशे से ट्रक ड्राईवर है जो बुधवार की शाम को हीरो डीलक्स मोटरसायकिल (क्रमांक सीजी 13 एडब्ल्यू 6538) से गौरी शंकर मंदिर रोड स्थित दिलीप सा अस्पताल दवाई लेने आया था। अस्पताल के निचे अपनी दुपहिया खड़ी कर वह उपर दवाई लेने गया था। कुछ देर बाद जब वापस आया तो अस्पताल के निचे खड़ी उसकी मोटरसायकिल नहीं थी। आसपास पता तलाश करने के बाद उसने सिटी कोतवाली में तदाशय की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 303 (2) पृथक-पृथक अपराध पजींबद्ध करते हुए उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: