छोड़कर सामग्री पर जाएँ

डॉ. श्यामा प्रसाद के बलिदान दिवस पर युवा मोर्चा की अनूठी पहल, स्कूल में रोपे फलदार पौधे, बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री व मिठाई

E0A4ACE0A4B2E0A4BFE0A4A6E0A4BEE0A4A8E0A4A6E0A4BFE0A4B5E0A4B8E0A4AAE0A4B0E0A4AAE0A58CE0A4A7E0A4BEE0A4B0E0A58BE0A4AAE0A4A3

रायगढ़। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्व का संदेश देते हुए शासकीय प्राथमिक शाला अंबेडकर आवास परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री और मिठाई वितरित कर शिक्षा और सेवा के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का भी संदेश दिया गया। चक्रधर नगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला अंबेडकर आवास में 23 जून को आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला भाजयुमो मंत्री रजत गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा उपाध्यक्ष विलीस गुप्ता शामिल हुए। उनकी उपस्थिति में विद्यालय परिसर में फलदार पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विलीस गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मौजूद छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित कर उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने और जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बनाया गया। विद्यालय परिवार ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता की दिशा में सकारात्मक प्रयास बताया। सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान पाठक जनक राम भोय, शिक्षिका श्रीमती अनिता गुप्ता, श्रीमती उमा पटेल, भाजयुमो नेता आशीष देहरी, सचिन पटेल सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने पौधों की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: