छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नैनो उर्वरकों पर किसान को भरोसा नहीं, पिछले साल के बराबर मिलेगा यूरिया

E0A4AFE0A582E0A4B0E0A4BFE0A4AFE0A4BEE0A496E0A4BEE0A4A6

रायगढ़। सरकार ने गत वर्ष की तरह ही इस बार भी यूरिया उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया है। लेकिन डीएपी की किल्लत जस की तस रहेगी। इसे पूरा करने के लिए नैनो डीएपी उपयोग करने को कहा जा रहा है लेकिन किसानों को मालूम ही नहीं, कैसे यूज करना है। दरअसल बीजों को उपचारित करके डीएपी का उपयोग किया जाना है। तरल उर्वरकों के उपयोग के लिए सरकार ने इफको से अनुबंध किया। मांग के हिसाब से नैनो उर्वरकों का निर्माण करके भेजा जा रहा है। वर्तमान में सहकारी समितियों में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का भंडारण हो चुका है 

लेकिन किसानों में इसका उठाव करने की जल्दबाजी नहीं है। दरअसल नैनो डीएपी का इस्तेमाल थोड़ा संभलकर करने की सलाह दी जा रही है। किसानों को अब तक कृषि विभाग ने इस्तेमाल को लेकर सही समझाईश नहीं दी है। सही जानकारी किसानों तक पहुंच ही नहीं रही है। इसलिए नैनो उर्वरकों का उठाव कम है। नैनो डीएपी को बीजों के साथ ही उपयोग करना है। इस बारे में कृषि विभाग का मैदानी अमला कोई अभियान नहीं चला रहा है।

नैनो डीएपी का उपयोग तीन बार किया जा सकता है लेकिन कितनी मात्रा में करना है, यह समझने में किसानों को मुश्किल हो रही है। इधर शासन ने यूरिया के 80 प्रश वितरण के पुराने आदेश को निरस्त किया है। अब खरीफ 2025 की मात्रा के बराबर ही किसानों को यूरिया मिलेगी। नैनो यूरिया की खपत कम हो जाएगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: