छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा और भक्ति में सराबोर हुई धर्म नगरी खरसिया, राम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया महोत्सव

%E0%A4%96%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82 %E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%81 %E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A3%E0%A4%BF%E0%A4%AE%E0%A4%BE %E0%A4%95%E0%A5%80 %E0%A4%A7%E0%A5%81%E0%A4%AE

खरसिया। धर्म नगरी खरसिया में गुरु पूर्णिमा महोत्सव बुधवार 29 जुलाई को श्रद्धा, आस्था और भक्तिमय वातावरण के बीच धूमधाम से मनाया गया। देवी संपद मंडल के गोपाल शर्मा (पत्रकार) ने बताया कि स्थानीय रामानंद मुंशी राम शर्मा राम मंदिर, गंज चौक में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी शिष्य परिवारों द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक आयोजन कर गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने परिवारों के साथ शामिल होकर गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी शारदानंद सरस्वती जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके पश्चात युवा विद्वान पंडित बिट्टू महाराज ने विधि-विधान से गुरुदेव जी की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। सभी शिष्य परिवारों ने अपने-अपने परिजनों के साथ गुरुदेव जी की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से गूंज उठा।

महिला मंडल के भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण

सामूहिक आरती के पश्चात महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया। गुरु महिमा से ओतप्रोत भजनों ने पूरे कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भजनों का आनंद लिया तथा गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। जलपान के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।

गोपाल शर्मा ने जताया आभार

देवी संपद मंडल के गोपाल शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिष्य परिवारों, श्रद्धालुओं, महिला मंडल एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश गोयल, अशोक अग्रवाल, पत्रकार सन्टी सोनी, कैलाश बंसल, विनोद शर्मा, प्रिंस सलूजा, नरेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, कान्हा शर्मा, रजत शर्मा, रज्जू, नीरज अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, संजय कंकड़वाल, पवन अग्रवाल तथा महिला मंडल से प्रेमां गोयल, कौशल्या देवी अग्रवाल, चमेली देवी शर्मा, सरिता शर्मा, उषा अग्रवाल, किरण देवी अग्रवाल, शशि शर्मा, श्वेता शर्मा, रुक्मणी शर्मा सहित अनेक भक्तजन उपस्थित थे। सभी ने आपस में मिलजुलकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव को यादगार बनाया।

img 20260729 wa01274070208914070445718
img 20260729 wa01211817300409714822275

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: