छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बीवी को मनाने गया था लौटते समय कार पलटने से युवक की मौत

file 00000000dbe48211880e0e7d17d3efac 1

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। घरेलू विवाद से नाराज पत्नी के मायके आ जाने पर उसे मनाने आये पति की कार अनियन्त्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गई। घायल युवक को गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताली तहरीर पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। उक्त मामला जोबी चौकी क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के रामपुर करतला निवासी अशोक पटेल (उम्र 33 वर्ष) का विवाह रायगढ़ के ग्राम दर्रामुड़ा में हुआ था।

अशोक कुछ दिन पहले स्कूल में गाड़ी लगाकर रोजगार का साधन जुटाने के लिए लोन लेकर मारूति ओमिनी कार खरीदा था। वहीं किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद होने पर उसकी बीवी दर्रामुड़ा अपने मायके आ गई थी। बताया जा रहा है कि उसे मनाने के लिए शुक्रवार को वह अपनी कार से रायगढ़ आया था। वहीं पत्नी के नहीं मानने पर वह वापस रामपुर जा रहा था। इसी दौरान जोबी चौकी के पास ग्राम फाकरमार मार्ग पर उसकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे मेें अशोक पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे मेकाहारा मेें उपचार के लिए भर्ती कराया गया था जहां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: