छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ विकासखंड की 7 शिक्षिकाओं को मिला ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान-2026’

IMG 20260902 WA0053

रायगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी प्रयोग और उत्कृष्ट कार्य कर बच्चों के भविष्य को संवारने वालीं रायगढ़ विकासखंड की 7 शिक्षिकाओं को प्रतिष्ठित ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान 2026’ से अलंकृत किया गया है। राजधानी रायपुर के वृंदावन हॉल में 30 अगस्त को शकुंतला फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में इन शिक्षिकाओं को यह गौरव प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।

इन शिक्षिकाओं ने हासिल किया मुकाम

अपने विद्यालय में शिक्षण के नए और प्रभावी तरीके अपनाने तथा शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए जिन सात शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया है, उनमें नवीन प्राथमिक शाला पतरापाली (पूर्व) से शकुंतला सहंश, प्राथमिक शाला सियारपाली से तेरेसा केरकेट्टा, प्राथमिक शाला बरभाठा कोतरा से निशा गौतम, प्राथमिक शाला गोवर्धनपुर से रीता श्रीवास्तव, प्राथमिक शाला कोटरा पाली से रश्मि साहू, पूर्व माध्यमिक शाला कोसमपाली से मीनाक्षी सरकार और हाई स्कूल तिलगा से दीपा चौहान शामिल हैं।

प्रदेश भर की 151 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

शकुंतला फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश भर से कुल 151 उत्कृष्ट शिक्षकों, समाजसेवियों और विद्यालयों को उनके द्वारा समाज व शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में रायपुर जिले के शिक्षा अधिकारी एम.जी. सतीश कुमार, शिक्षा आयोग के पूर्व सचिव एन.के. अग्रवाल, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी, समाजसेवी अमर गुरनानी और शकुंतला फेडरेशन की अध्यक्ष स्मिता सिंह सहित राजधानी के कई गणमान्य नागरिक व शिक्षाविद मौजूद रहे। अतिथियों ने समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की महती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी पुरस्कृत प्रतिभाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

बधाइयों का लगा तांता

राजधानी में रायगढ़ की इन 7 शिक्षिकाओं के सम्मानित होने की खबर जैसे ही अंचल में पहुंची, शिक्षा जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संबंधित विद्यालयों के स्टाफ सदस्यों, शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्थानीय प्रबुद्धजनों ने सभी पुरस्कृत शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

विकास पाण्डेय ने RIG24 Media Network से Journalism की शुरुआत की। Finance (NBFC) क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के बाद उन्होंने BJMC की Professional Degree प्राप्त की। अक्टूबर 2021 से वे ‘केलो प्रवाह’ की Digital Journalism से जुड़े हैं और Web News Portal के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive Reports, Politics, Finance, Infrastructure, Employment, Development, Crime और जनहित के मुद्दों पर निरंतर लेखन करते हैं।

Share: