छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गेट के पास खड़ी श्रमिक की बाईक पार

IMG 20260903 WA0010

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। जिंदल फेब्रिकेशन प्लांट के गेट के पास खड़ी श्रमिक की बाईक को दिन दहाड़े किसी ने पार कर दिया। ड्युटी से बाहर निकलने के बाद गेट के सामने से उसकी बाईक को नदारद देख मजदूर ने थाने की शरण ली। ग्रामीण की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध करते हुए उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है। उक्त मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सक्ती जिले के डभरा थानांतर्गत ग्राम चांटीपाली निवासी फागुलाल साहू पिता चमरू साहू वर्तमान में रायगढ़ के पूंजीपथरा क्षेत्र में स्थित जिंदल फेब्रिकेशन कंपनी के एमएसडी प्लांट में श्रमिक के रूप में कार्यरत है। रविवार की दोपहर को वह प्रतिदिन की तरह अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसायकिल (क्रमांक सीजी 11 एमबी 7236) से प्लांट पहुंचा और कंपनी के गेट के पास बाईक खड़ी कर काम करने के लिए चला गया था।

शाम को लगभग 7 बजे ड्यूटी से वापस बाहर आया तो गेट के पास उसकी बाईक नहीं दिखी। आस पास काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चलने पर उसने थाने में मोटरसायकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने फागूलाल साहू की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरूद्ध बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत अपराध पजींबद्ध कर उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: