छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव ने मूल्यांकन केंद्र का किया निरीक्षण, परीक्षकों की कम उपस्थिति पर जताई चिंता

1723820477 ed2b712c59f9513909c9

रायपुर, 16 अगस्त 2024। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर की सचिव श्रीमती पुष्पा साहू आज हाईस्कूल और हायर सेकंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2024 के मूल्यांकन कार्य हेतु दुर्ग के शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निर्धारित मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मूल्यांकन केंद्र की व्यवस्था और परीक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मात्र 55 परीक्षक उपस्थित पाए गए, जो अपेक्षित संख्या से काफी कम थे। इस पर सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारी को सूचित करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। सचिव श्रीमती पुष्पा साहू द्वारा मूल्यांकन केंद्र अधिकारी को मंडल द्वारा जारी सभी निर्देशों का गंभीरतापूर्वक पालन करने के लिए भी निर्देशित किया गया। इसके साथ ही, परीक्षकों की समय पर उपस्थिति, पर्याप्त संख्या में परीक्षकों की उपलब्धता, और मूल्यांकन के दौरान गोपनीयता एवं गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

सचिव द्वारा समस्त मूल्यांकन केंद्र अधिकारियों और मंडल के निरीक्षण प्रभारी अधिकारियों की वर्चुअल बैठक भी ली गई। बैठक में राज्य के सभी मूल्यांकन केंद्रों की व्यवस्था और परीक्षकों की उपस्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। जहां भी परीक्षकों की संख्या कम पाई गई, वहां जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक संख्या में परीक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, मूल्यांकन निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए, गुणवत्ता बनाए रखने और समय सीमा में कार्य पूर्ण करने पर भी जोर दिया गया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: