छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्यार में खूनी खेल : सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका को सड़क पर पेट्रोल डालकर फूंका..  झुलसी युवती, आरोपी फरार

Screenshot 20260914 135526 Opera

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका को सड़क पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को राहगीरों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना माना थाना क्षेत्र की है।

सड़क पर जिंदा जलाने की कोशिश, लोगों ने बचाई जान

रविवार देर रात हुई इस जघन्य वारदात में पीड़िता राजकुमारी साहू (निवासी आरंग) अपने बॉयफ्रेंड वीरू धीवर के साथ थी। अचानक वीरू ने राजकुमारी पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी राजकुमारी की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई और तुरंत महिला को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, राजकुमारी के शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस जांच और आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने पीड़िता के बयान और शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला दर्ज कर लिया है। रायपुर एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपी की भागने की दिशा और वारदात के समय मौजूद लोगों की जानकारी मिल सके।

प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश का एंगल

एएसपी अभिषेक झा ने खुलासा किया कि वीरू धीवर और राजकुमारी साहू के बीच 2021 से पहले से प्रेम संबंध थे। 2021 में वीरू ने राजकुमारी की सास पर फावड़े से हमला भी किया था, जिस मामले में उसके खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज हुआ था। उस घटना के बाद राजकुमारी अपने पति से अलग रह रही थी, लेकिन वीरू के साथ उसका संबंध बना रहा। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन भी दोनों साथ ही थे। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: