छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दोस्त से संबंध बनाने से इनकार: सहेलियों ने छात्रा को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद खुला राज

Satna News

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा को उसकी ही सहेलियों ने बेरहमी से पीटा। यह घटना तब सामने आई जब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़िता का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक साथी छात्र के साथ संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। इस पूरे मामले में पुलिस अब जांच में जुट गई है।

रिलेशनशिप के लिए बनाया दबाव

जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा को उसका एक सहपाठी छात्र WhatsApp पर लगातार परेशान कर रहा था और उस पर रिलेशनशिप बनाने का दबाव डाल रहा था। छात्रा के इनकार करने के बाद, 6 अगस्त को उसकी ही एक सहेली उसे बहाने से अपनी स्कूटी पर बिठाकर नगर वन के पास एक सुनसान इलाके में ले गई। वहां पहले से ही मुंह ढके खड़ी तीन अन्य लड़कियों ने पीड़िता को घेर लिया और लात-घूंसों से जमकर पीटा। इस दौरान आरोपी छात्राओं ने पीड़िता को वीडियो कॉल पर उक्त छात्र से माफी मांगने पर मजबूर किया। आरोप है कि जब तक पीड़िता ने उस छात्र के साथ संबंध बनाने के लिए हामी नहीं भरी, उसे नहीं छोड़ा गया और बाद में सेमरिया चौराहे पर लाकर छोड़ा गया।

डर और बीमारी ने दबाई आवाज

इस खौफनाक घटना के बाद पीड़िता गहरे सदमे में थी और डर के कारण उसने परिजनों को भी कुछ नहीं बताया। बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और पिता इलाज के लिए घर से बाहर थे, जिसके चलते वह अपनी आपबीती साझा नहीं कर पाई। घटना के 38 दिन बाद, जब मारपीट का वीडियो वायरल हुआ और रिश्तेदारों तक पहुंचा, तब जाकर 11 सितंबर को कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि यह मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया है। 12 सितंबर को आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो का भी परीक्षण कर रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: