छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ढाई साल पहले लिए सवा 2 करोड़, खरसिया नगर पालिका ने कहां किया खर्च?

Kharsianagarpalika
  • नगर पालिका को सेतु विभाग ने पोल, पाइप लाइन शिफ्टिंग के लिए दी थी राशि, अभी भी चल रहा है टेंडर प्रोसेस

रायगढ़। खरसिया नगर पाालिका का एक और मामला सामने आया है। बेतरतीब तरीके से काम करने वाली यह नपा फिर से भ्रष्टाचार की वजह से सुर्खियों में है। आरओबी निर्माण के पहले वहां के बिजली खंभे, पाइप लाइन, नाली आदि शिफ्टिंग के लिए करीब सवा २ करोड़ रुपए लिए गए थे। ढाई साल में काम ही नहीं हुआ और राशि खर्च हो गई।एक सप्ताह पूर्व खरसिया में ओवरब्रिज निर्माण के दौरान मेन पाइप लाइप फूट गई थी। रेलवे क्रॉसिंग के पास से गुजरने वाली पाइप लाइन को शिफ्ट नहीं किया गया जिसके कारण घटना हुई। पता चला कि दिसंबर 2023 के आसपास सेतु विभाग ने नगर पालिका को लगभग सवा दो करोड़ रुपए दिए थे।

इस राशि से नपा को आरओबी निर्माण के प्रस्तावित स्थल पर मौजूद स्ट्रक्चर को हटाना था। पाईप लाईन, बिजली पोल, नाली को शिफ्ट किया जाना था। नपा ने इसका टेंडर भी लगाया लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। सूत्रों के मुताबिक इसमें बड़ी गड़बड़ी है। राशि खर्च हो गई लेकिन काम नहीं हुआ। इस बात को लेकर चर्चाएं हैं। पाईप लाईन को हटाया ही नहीं गया। कहा जा रहा है कि इसका टेंडर हुआ था, लेकिन काम अधूरा रह गया। इस बात की जानकारी मिली है कि नपा ने बचे हुए कामों का दोबारा टेंडर किया है। अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि मिली राशि में से कितना खर्च किया गया है। पहले टेंडर में ही पूरा काम होना था, लेकिन ठेकेदार ने अधूरा छोड़ दिया। 

राशि में अनियमितता की आशंका

बताया जा रहा है कि इस राशि को व्यय करने में लापरवाही की गई। बिना प्लानिंग के सवा दो करोड़ रुपए को हथियाने की योजना बनाई गई। अभी भी काम नहीं हुआ है। सवा दो करोड़ रुपए को खर्च करने के बाद भी काम नहीं हुआ है। इसी वजह से पाईप लाईन फूट गई।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: