छोड़कर सामग्री पर जाएँ

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बजा रायगढ़ का डंका, ‘द फर्स्ट फिल्म’ को दो अवार्ड की घोषणा

IMG 20250803 WA0007

रायगढ़। “सिनेमा में राष्ट्रीय स्तर पर रायगढ़ का नाम आया है वह भी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किए जाने के विषय में। उस फिल्म में न सिर्फ रायगढ़ आस के कलाकारों ने कम किया है बल्कि कोरस तक में रायगढ़ के ही लोग हैं और शूटिंग भी यहीं हुई थी। 1 अगस्त को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की लिस्ट में नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी में ‘द फर्स्ट फिल्म’ को भी दो पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।” इस पुरस्कार में पहला इस फिल्म के लिए बेस्ट निर्देशन के लिए जहां पीयूष ठाकुर का चयन किया गया है वहीं बेस्ट संगीत निर्देशन के लिए प्रनील देसाई का वहां पुरस्कार के लिए किया गया है।

इन नामों में जहां शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, विक्रांत मैस्सी का नाम हिंदी फीचर फिल्म कैटेगरी में बेस्ट एक्टर के तौर पर घोषित किया गया, वहीं रीजनल और नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी में भी अलग अलग अवॉर्ड विजेताओं के नामों की लिस्ट जारी की गई है। 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा के बाद स्तरीय फिल्म निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ खासकर रायगढ़। एक बार फिर चमका है। इससे पहले एक बाल फिल्म छुटकुन का महाभारत, मोर मन के भरम जैसे फिल्मों को भी राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिल चुके हैं जिनकी शूटिंग रायगढ़ में हुई और उसमें यहीं के कलाकारों ने कम किया था।

2018 में रायगढ़ इप्टा के सहयोग से पीयूष ठाकुर के निर्देशन में यह नॉन फीचर फिल्म ‘द फर्स्ट फिल्म’ बनी थी। इस फिल्म के निर्देशक पीयूष ठाकुर एफटीआईआई से पास आऊट हैं और मुंबई में फि ल्म निर्माण के क्षेत्र में काफी बेहतर काम कर रहे हैं। 2018 में अपनी पूरी टीम के साथ पीयूष रायगढ़ आये थे। ‘द फर्स्ट फिल्म’ में इप्टा रायगढ़ के निर्देशक अजय आठले, ऊषा आठले, शिबानी मुखर्जी, प्रियंका बेरिया, वासुदेव निषाद, विवेकानंद, टोनी चावड़ा, स्वप्निल, युवराज सिंह ‘आजाद’, राजेश जैन सहित कोरस में रायगढ़ के ही कई लोगों ने काम किया है, तकनीकी पक्ष में एफटीआईआई से पास आऊट अनादि आठले के साथ रायगढ़ इप्टा के साथी भरत निषाद और श्याम देवकर ने काम किया है।

‘द फर्स्ट फिल्म’ को रायगढ़ के भिखारीमाल गांव मेंं फिल्माया गया है साथ ही गोपी टॉकीज, तत्कालीन सांसद बंगला (अभी रायगढ़ विधायक वित्तमंत्री ओपी चौधरी का बंगला) को भी लोकेशन के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। ‘द फस्र्ट फिल्म’ के लिए निर्देशन प्रशस्ति में पीयूष ठाकुर के संदर्भ में कहा गया है कि निर्देशक ने सिनेमा के जादू और अनकहे रोमांस को चंचलता व कोमलता से अभिव्यक्त किया है। कथा में नारी सशक्तिकरण और व्यक्तिगत स्वायत्तता की सूक्ष्म परतें इस बात का प्रमाण हैं कि निर्देशक को माध्यम की गहरी समझ है।

वहीं ‘द फस्र्ट फिल्म’ के संगीत निर्देशन प्रशस्ति में प्रानिल देसाई के संदर्भ में कहा गया है कि फिल्म में संगीत का प्रयोग भावनाओं और पात्रों के मनोभावों को उभारने के लिए चंचलता से किया गया है। तबले के आनंददायक प्रयोग से परंपराओं में रची-बसी कालातीत भावनाओं को प्रभावशाली रूप से व्यक्त किया गया। ‘द फस्र्ट फिल्म’ को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने से छत्तीसगढ़ को फिल्म निर्माण के लिहाज से राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर बड़ी पहचान मिली है, रायगढ़ के कला जगत के लिए गौरव की बात तो है ही।

यहां ये बताना भी जरूरी है कि ‘द फर्स्ट फिल्म’ को इससे पहले कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शन के शामिल किया जा चुका है, वहां से भी अलग अलग कैटेगरी में कई अवॉर्ड इस फिल्म के खाते में आ चुके हैं। 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता से देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दीपक किंगरानी को फिल्म सिर्फ एक बंदा काफी है में सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

ntzwvwi7fotmwmo5k4je8590448604927048317

वहीं रायगढ़ इप्टा के सहयोग से बनी नॉन-फीचर फिल्म ‘द फर्स्ट फिल्म’ को दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। रायगढ़ के लोकेशंस में फिल्मायी गयी इस फिल्म में रायगढ़ के कलाकारों ने कार्य किया है। छत्तीसगढ़ की मिट्टी से निकली रचनात्मकता पूरे देश में सराही जा रही है। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना, रचनात्मक क्षमता और कला जगत के प्रति समर्पण का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है। हर छत्तीसगढ़वासी के लिए यह गौरव और प्रेरणा का क्षण है। आप सभी को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: