छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ZEE5 की वेब सीरीज ‘जनावर’ में तरुण बघेल की एंट्री, रायगढ़ की प्रतिभा ने राष्ट्रीय मंच पर छोड़ी छाप.. देखिए ट्रेलर

IMG 20251011 WA0002

रायगढ़। छत्तीसगढ़ की मिट्टी से निकले कलाकार अब सिर्फ क्षेत्रीय परदे तक सीमित नहीं रहे, वे राष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान दर्ज करा रहे हैं। इसका ताज़ा उदाहरण हैं छत्तीसगढ़ के जाने-माने रंगकर्मी और फिल्म कलाकार तरुण बघेल, जो इन दिनों ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर ZEE5 की चर्चित वेब सीरीज़ ‘जनावर’ में नजर आ रहे हैं। यह हिंदी क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़, जो देशभर में टॉप ट्रेंडिंग कंटेंट की सूची में शामिल है, दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है।

सात एपिसोड की इस कहानी में बॉलीवुड के नामचीन कलाकारों के साथ रायगढ़ के तरुण बघेल ने भी अपनी मौजूदगी से छाप छोड़ी है। बॉलीवुड के कलाकारों से सजी इस 7-एपिसोड की रोमांचक वेब सीरीज के दूसरे एपिसोड में तरुण बघेल भी अपनी अदाकारी का हुनर दिखाते नजर आ रहे हैं। इस सीरीज में तरुण बघेल एक बिगड़ैल और गुस्सैल ससुर की संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली भूमिका में हैं, जो सीरीज के हीरो चमन बहार यानी भुवन अरोड़ा (चमन बहार और ‘फर्जी’ फेम) पर नाराज़ दिखाई देते हैं।

सिर्फ थ्रिल नहीं, समाज पर भी चोट

श्रेयस और सोनाली द्वारा लिखित तथा शचींद्र वत्स के निर्देशन में बनी यह सीरीज़ अपराध जगत की रहस्यमयी कहानी के साथ-साथ जातिगत भेदभाव जैसे सामाजिक मुद्दे को भी उठाती है। यही वजह है कि दर्शक इसे सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सोचने पर मजबूर करने वाला अनुभव बता रहे हैं।

छालीवुड के बेस्ट कॉमेडियन का जलवा जारी

तरुण बघेल का नाम छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री, यानी छालीवुड, में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। वे बेस्ट कॉमेडियन का फिल्म फेयर अवार्ड  चुके तरुण बघेल लगातार अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इस साल के अंत तक उनकी कई नई फिल्में रिलीज़ होने जा रही हैं, इनमें छत्तीसगढ़ी फ़िल्में “कब होही मिलन,” “जिनगी पहाही तोर संग,” “जय वीरू,” और “पटी तो पटी नहीं तो” शामिल हैं। इसके अलावा वे जल्द ही हिंदी फिल्म ‘विक्रमादित्य द लीडर’ में भी नजर आने वाले हैं। उनकी कई अन्य फ़िल्मों की शूटिंग भी ज़ोरों पर चल रही है।

रायगढ़ से रौशनी की ओर एक सफर

‘जनावर’ में तरुण बघेल की मौजूदगी रायगढ़ के लिए गर्व की बात है। यह सिर्फ एक कलाकार की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उस मिट्टी की पहचान है जहाँ से उनकी कला ने जन्म लिया। तरुण ने अपने अभिनय से यह एहसास कराया है कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभा अब क्षेत्रीय परदे तक सीमित नहीं रही, वह राष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी गूंज छोड़ रही है।

देखिए ट्रेलर

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: