छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नगर पालिका खरसिया के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

InCollage 20250301 195501908 copy 1192x794 1
  • खरसिया के समग्र विकास के लक्ष्य के साथ करें काम-उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायगढ़, 1 मार्च 2025/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद खरसिया के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को खरसिया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया, सांसद राज्यसभा देवेन्द्र प्रताप सिंह व विधायक बस्तर किरण सिंह देव भी शामिल हुए।

खरसिया नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल गर्ग ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदगण खरसिया शहर के समग्र विकास के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगे। अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर खरसिया शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुविधापूर्ण शहर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार खरसिया शहर की तरक्की के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बीते 15 महीने में प्रदेश के नगरीय निकायों में 7500 करोड़ रुपये से अधिक राशि से विकास कार्य किया गया है।

इस दौरान सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया, सांसद राज्यसभा देवेन्द्र प्रताप सिंह व विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरसिया शहर के सर्वांगीण विकास हेतु राज्य सरकार की ओर से हरसम्भव पहल करने की बात कही। शपथ ग्रहण समारोह में महापौर रायगढ़ जीवर्धन चौहान, अरुणधर दीवान, विजय अग्रवाल, गुरूपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

img 20250301 wa00486499590524297502328
img 20250301 wa00506711384433154782061
img 20250301 wa00499207092108785245868
img 20250301 wa00564985681808811772029
img 20250301 wa00552082662644355132004
img 20250301 wa00623605759184558272384
img 20250301 wa0068437441334548499465
img 20250301 wa006586906567002339793
img 20250301 wa00637756077127604165312

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: