छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पीएम सूर्य घर योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 1.5 लाख लेकर वेंडर फरार

File

बरमकेला। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के लिए कर्ज का जाल बन गई है। विकासखंड बरमकेला के ग्राम गौरडीह निवासी भीमसेन पटेल के साथ 1.5 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भीमसेन पटेल ने 2 मई 2026 को पीएमसूर्य घर योजना के तहत वेंडर ‘राहुल अग्रवाल-रूफटॉप सोलर सॉल्यूशन’ के माध्यम से सोलर पैनल के लिए आवेदन किया था। बैंक से लोन लेकर 1,50,000 रुपये सीधे वेंडर के खाते में ट्रांसफर कर दिए गये, लेकिन एक महीने से अधिक समय बीतने पर भी न तो सोलर पैनल लगा, न ही कोई सामग्री भेजी गई।

परेशान होकर भीमसेन ने 9 जून 2026 को सीएसपीडीसीएल के सहायक अभियंता, बरमकेला को लिखित शिकायत देकर वेंडर पर ब्लैकलिस्ट करने और ईएमआई रोकने की मांग की है। शिकायत दर्ज होने के बाद वेंडर राहुल अग्रवाल ने आनन-फानन में भीमसेन के घर कुछ सामान भेजा और काम आधा-अधूरा छोडक़र फिर फरार हो गया। अब किसान भीमसेन को बैंक की ईएमआई भी पटानी पड़ रही है और बिजली का बिल भी भरना पड़ रहा है। ‘मुफ्त बिजली’ का सपना दिखाकर किसान को कर्ज और अंधेरे में धकेल दिया गया। सोलर से एक यूनिट बिजली नहीं मिली, लेकिन लोन का बोझ और बिजली विभाग का बिल दोनों चालू हैं।

अधिकारी भी कह रहे वेंडर की गलती
शिकायत के बाद वेंडर ने पीडि़त के घर सिर्फ सामान गिरवाया और काम आधा-अधूरा कर शेष कार्य सामान आने के बाद करने की बात कही। जबकि हकीकत में घर में अंधेरा कायम है और वेंडर गायब है। अधिकारी यह कह रहे हैं कि कागजों में काम होना गलत है ऐसे में पीडि़त को संबंधित पोर्टल पर आनलाइन शिकायत दर्ज करना चाहिए।

क्या कहते हैं एई
पीएम सूर्य घर योजना में वेंडर के द्वारा सारा सिस्टम लगता है। इसमें बिजली विभाग सिर्फ आवेदक के सोलर पैनल सही लगा या नहीं  इसका निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करता है। भीमसेन पटेल मामले में वेंडर की लापरवाही है। आपको वेंडर के विरुद्ध पोर्टल में आनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। इसमें बिजली विभाग की कोई भूमिका नहीं है।
– गदाधर सिदार, एई
बिजली विभाग,  बरमकेला

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: