Skip to content

रायगढ़ में विश्व श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, श्रमिकों को बताए उनके कानूनी अधिकार

विश्वश्रमिकदिवस

रायगढ़। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर सालसा बिलासपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के मार्गदर्शन तथा तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा के निर्देशन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन पैरालीगल वालिंटियर PLV बालकृष्ण चौहान, टीकम सिदार, लवकुमार चौहान एवं सुभाष चौधरी के द्वारा आयोजित किया गया।

आज शिविर में लोगों को बताया गया कि नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सेवाएं) योजना, 2015 का उद्देश्य असंगठित श्रमिकों को निःशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान करना और उन्हें कानूनी सहायता प्राप्त करने में मदद करना है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि असंगठित श्रमिकों को न्याय तक पहुंच प्राप्त हो और वे काम करने, उचित परिस्थितियों और सभ्य जीवन स्तर के अपने संवैधानिक अधिकारों का एहसास कर सकें।

शिविर में श्रमिकों को निःशुल्क विधिक सहायता, श्रम कानूनों के तहत प्राप्त अधिकार, वेतन, बोनस, कार्यस्थल सुरक्षा, दुर्घटना मुआवजा, महिला श्रमिक संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, श्रमिक पंजीयन, ई-श्रम कार्ड, बीमा लाभ, पेंशन योजना, लोक अदालत एवं मध्यस्थता की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही NALSA की जनहितकारी योजनाओं एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। और साथ ही साथ आगामी नेशनल लोक अदालत 9 मई के बारे में प्रचार प्रसार किया गया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: