रायगढ़। छग शासन ने लंबे समय बाद किसी विभाग में तबादले किए हैं। इस बार परिवहन विभाग के 20 अधिकारियों का तबादला किया गया है। रायगढ़ के जिला परिवहन अधिकारी अमित प्रकाश कश्यप को कोरिया भेजा गया है। उनकी जगह गौरव साहू नए डीटीओ होंगे। परिवहन विभाग में करीब तीन साल बाद इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों का तबादला किया गया है। गुरुवार को जारी आदेश में एक साथ 20 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। रायगढ़ में सेवाएं दे रहे अमित प्रकाश कश्यप को कोरिया भेजा गया है। उनकी जगह गौरव साहू एआरटीओ को रायगढ़ का नया जिला परिवहन अधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा विवेक सिन्हा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को कोरबा से डीटीओ जांजगीर चांपा, अब्दुल मुजाहिद एआरटीओ को धमतरी से मुख्यालय रायपुर, एआरटीओ मोहन साहू कबीरधाम से डीटीओ बलौदाबाजार, एआरटीओ अनिल भगत को कोरिया से अति. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजनांदगांव, एआरटीओ प्रकाश रावटे को बालोद से डीटीओ कांकेर, आरटीओ अतुल असैय्या को कोण्डागांव से डीटीओ कोरबा, एआरटीओ योगेश भंडारी को सूरजपुर से डीटीओ बालोद, एआरटीओ किशनलाल माहौर को बीजापुर से डीटीओ बेमेतरा, एआरटीओ शिवभगत रावटे को सुकमा से डीटीओ धमतरी,
एआरटीओ आनंद शर्मा को राजनांदगांव से डीटीओ मुंगेली, एआरटीओ रामकुमार ध्रुव को महासमुंद से डीटीओ कोण्डागांव, एआरटीओ ऋषभ नायडू को कांकेर से परिवहन मुख्यालय रायपुर, एआरटीओ गौरव पाटले को दंतेवाड़ा से कवर्धा, चुन्नूलाल देवांगन तकनीकी अधिकारी को बलौदाबाजार से मुख्यालय रायपुर, एआरटीओ रविंद्र ठाकुर को गरियाबंद से डीटीओ दंतेवाड़ा, एआरटीओ अरविंद भगत को बेमेतरा से डीटीओ जशपुर, एआरटीओ युगेश्वरी वर्मा को मुख्यालय रायपुर से डीटीओ गरियाबंद और एआरटीओ विजय निकुंज को जशपुर से डीटीओ सूरजपुर बनाया गया है।























