छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ : बाइक की टक्कर से घायल युवक की भी मौत, हादसे में बाइक चालक ने तोड़ा था दम, दो घरों में पसरा मातम

Accident

रायगढ़। ट्रक से बचने के फेर में पैदल जा रहा युवक सडक़ से हटा तो पीछे से आ रही बाईक के चालक से अनियंत्रित हुई मोटरसायकिल उससे टकरा गई। इस घटना में गंभीर चोट आने की वजह से दुपहिया चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे मेकाहारा में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उक्त घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थानांतर्गत ग्राम राजपुर निवासी मनोज टोप्पो पिता कुंवरसाय टोप्पो (उम्र 34 वर्ष) बुधवार की रात को तकरीबन साढ़े 9 बजे आने दोस्त के साथ सडक़ पर पैदल घूम रहा था।

इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक को देख वह सडक़ के दूसरी तरफ हट गया। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार प्लेटिना मोटर सायकल (क्रमांक सीजी-14 एमटी-9996) का चालक अचानक मनोज के सामने आने से अनियंत्रित हो गया और उसे ठोकर मार दिया तथा स्वयं भी गाड़ी सहित नीचे गिर गया। बाईक से गिरने पर उसे गंभीर चोट आई थी तथा मनोज भी बुरी तरह घायल हो गया था। दोनों को तत्काल लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया जहां प्रारंभिक जांच के बाद बाईक चालक राजेन्द्र मांझी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं मनोज टोप्पो को सघन उपचार के लिए रायगढ़ रेफर करने पर उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि राजेन्द्र मांझी तमनार थाना क्षेत्र के धौराभांठा बरपाली का रहने वाला था जो अपने दोस्त रामचरण अगरिया के साथ लैलूंगा के भेलवांटोली शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। लैलूंगा पुलिस द्वारा मामले में मृतक बाईक चालक के विरूद्ध जुर्म दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: