छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बच्चों ने देखा मां की दर्दनाक मौत: पति ने तीजा से लौटी पत्नी को रॉड से मार डाला, कैरेक्टर पर करता था शक

whatsapp image 2025 08 29 at 15046 pm 1756455885

रायपुर में तीजा मनाकर मायके से लौटी एक महिला की उसी रात उसके पति ने बेरहमी से हत्या कर दी। पति ने चरित्र संदेह के चलते घर में बच्चों और पिता के सामने ही लोहे की रॉड से पत्नी पर वार कर दिया। हैरानी की बात यह है कि वारदात उस वक्त हुई जब घर में बच्चे मौजूद थे और मां उन्हें खाना परोस रही थी। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अगले दिन उसने दम तोड़ दिया। यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के टोकरो गांव का है।

मायके से लौटी थी महिला

जानकारी के मुताबिक प्रियंका सेन 27 अगस्त को मायके से तीजा मनाने मायके में थी। उपवास के दूसरे दिन मुकेश ससुराल पहुंचा और कहने लगा कि उसे उसके पिताजी घर से भगाना चाहते हैं इसलिए प्रियंका को लेने आया हूं  हम दोनों साथ रहेंगे तो मेरे पिताजी कुछ नहीं कर पाएंगे। आरोपी पति के ऐसा कहने पर प्रियंका अपने पति के साथ टोकरो आ गई। उसी रात उसका पति मुकेश सिंह उससे झगड़ने लगा। विवाद का कारण पत्नी पर चरित्र संदेह था। देखते ही देखते गाली-गलौज बढ़ा और मामला हिंसा तक पहुंच गया।

रॉड से किया हमला

रात करीब 10 बजे प्रियंका अपने बच्चों को खाना खिला रही थी। तभी गुस्से में आगबबूला मुकेश ने लोहे की रॉड उठाई और पत्नी के सिर पर जोरदार वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से प्रियंका जमीन पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। मां को तड़पता देख बच्चे रोने-चिल्लाने लगे।

पिता भी बना शिकार

शोर सुनकर आरोपी का पिता कृष्ण कुमार सेन ऊपर कमरे में पहुंचा। उसने बेटे को रोकने की कोशिश की तो मुकेश ने उस पर भी रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में पिता के हाथ और आंख के पास चोटें आईं। परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह बीच-बचाव किया और घायल प्रियंका को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान 28 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

पुलिस के सामने सरेंडर

वारदात के बाद आरोपी मुकेश खुद थाने पहुंचा और वारदात में इस्तेमाल रॉड के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है। इस बात को लेकर उन दोनों के बीच झगड़ा होते रहता था। घटना की रात पहले पति-पत्नी दोनों ने आपस में संबंध बनाए। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी से अफेयर को लेकर विवाद किया।

वहीं मृतिका के मायके वालों ने मुकेश और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि आरोपी मुकेश सेन और उसका पूरा परिवार प्रियंका सेन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मारपीट के चलते प्रियंका दो बार मायके में आकर बैठ गई थी, जिसे समझा बुझाकर वापस उसके ससुराल भेजा गया था। अभनपुर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: