छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बकाया बिजली बिल वसूली के दौरान इंजीनियर से मारपीट, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Father and son in police custody 1794885513

जशपुरनगर (केलो प्रवाह)। बकाया बिजली बिल की वसूली करने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में बगीचा पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह घटना थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम महादेवडांड़ की है, जहां लगभग 1.67 लाख बकाया बिजली बिल की वसूली के दौरान विवाद एवं मारपीट हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार 13 नवंबर को प्रार्थी भूपेन्द्र राठौर, असिस्टेंट इंजीनियर, बगीचा अपने स्टाफ के साथ ग्राम महादेवडांड़ में बिजली बिल की बकाया राशि वसूली के लिए पहुंचा था। गांव में बिजली बिल की लगभग 1,67,000 रुपए की बकाया राशि वसूली के दौरान पंखरासियुस तिर्की द्वारा विवाद किया जाने लगा।

आरोपी द्वारा बकाया राशि अदा करने के बजाय विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान उसका पुत्र सोमल तिर्की दौडक़र आया और प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी के डंडे एवं अन्य वस्तु से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी के सिर एवं कंधे में चोट आई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में धारा 296, 351 (2), 221, 132, 121 (1), 121 (2), 3 (5), 121 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त गंभीर रिपोर्ट पर थाना बगीचा पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त पिता-पुत्र दोनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उनके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त अपराध पाये जाने पर उन्हें रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों में सोमल तिर्की उम्र 31 वर्ष, पिता पंखरासियुस तिर्की तथा पंखरासियुस तिर्की उम्र 73 वर्ष, पिता स्व. सिरिल तिर्की दोनों निवासी ग्राम महादेवडांड़ शामिल हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक विक्रांत कुमार सोन, उप निरीक्षक अर्जुन यादव, प्र. आर. इस्ताक खान, आर. 685 मुकेश पाण्डेय, आर. महेश मालाकार इत्यादि का योगदान रहा है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: