छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ के सक्ती में सनकी आशिक का खौफनाक अपराध : प्रेमिका को मिलने बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद गला दबाकर हत्या, शव को पास की बाड़ी में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

image 2025 01 28T003058.679

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में प्रेम के नाम पर एक खौफनाक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को एक युवती का शव उसके घर से कुछ कदमों की दूरी पर मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जब पुलिस जांच में जुटी, तो सामने आया कि युवती के पुराने प्रेमी ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, सक्ती के जाजंग गांव में रविवार को एक युवती की लाश मिली थी। युवती का शव उसके घर से चंद कदमों की दूरी पर मिला। घटना की सूचना मिलते ही सक्ती पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया। इस दौरान जांच में पुलिस को आरोपी रेशम सिदार और युवती के संबंधों के बारे में जानकारी मिली।

वहीं साइबर टीम की रिपोर्ट भी उसी की तरफ इशारा कर रही थी। पुलिस ने देर न करते हुए तुरंत आरोपी रेशम सिदार की खोजबीन शुरू की और रायगढ़ से उसे गिरफ्तार किया। जब उससे पूछताछ की गई, तो पहले वह गोलमोल जवाब देकर बचने का प्रयास कर रहा था, मगर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और सारी सच्चाई उगल डाली।

image 2025 01 28t0031525796980231237581054

आरोपी ने बताया कि मृतिका से उसका पुराना प्रेम संबंध था, मगर मृतिका किसी दूसरे युवक से भी संबंध रखने लगी थी। इसी बात को लेकर वह उसे जान से मारने की योजना बना रहा था। शनिवार रात को आरोपी रेशम लाल सिदार युवती से मिलने पहुंचा, जहां पहले तो दोनों ने आपस में शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने युवती को दूसरे युवक से संबंधों को लेकर उसके साथ विवाद शुरू कर दिया और सुनियोजित तरीके से उसे सुनसान जगह में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने युवती की लाश उसके पड़ोसी के बाड़ी में घसीटकर फेंक दी और उसका मोबाइल और कपड़े छिपा दिए और गांव से रायगढ़ चला गया ताकि कोई उस पर शक न कर सके, मगर पुलिस की जांच में उसकी चालाकी काम नहीं आई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी रेशम लाल सिदार को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

image 2025 01 28t0030582286060859926885880

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: