छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दो गाड़ियों में भिड़ंत के बाद हुई जमकर मारपीट

tamnar thana 1724068461

रायगढ़। तेज रफ्तार आ रही कार के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पहले विपरीत दिशा से आ रही अर्टिगा को ठोकर मारी। वहीं बजाए गलती स्वीकार करने के अपने दोस्तों को बुलवा कर अर्टिगा के चालक सहित उसमें सवार सिदार परिवार की महिलाओं एवं पुरूषों के साथ भी मारपीट कर दी। पीडि़त परिवार ने तदाशय की रिपोर्ट थाने में कराई है। उक्त मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थानांतर्गत ग्राम लिबरा निवासी नारद सिदार के पिता की मृत्यु होने पर सिदार परिवार अस्थि विसर्जन करने अर्टिगा कार (क्रमांक सीजी 13 एयू 9788) से शुक्रवार को इलाहाबाद गये थे।

वहीं रविवार की सुबह वे वापस आ रहे थे। इसी दौरान सुबह करीबन 6 बजे डोलेसरा पहुंचे थे कि मेन रोड में सामने से आ रही स्वीप्ट कार (क्रमांक. सीजी 13 एक्यू 7543) का चालक अपरने कार का तेजी व लापवाही पूर्वक चलाते हुए उनकी अर्टिगा को ठोकर मार दिया। बताया जा रहा है कि ठोकर मारने के बाद बजाए अपनी गलती स्वीकार करने के स्वीप्ट कार का चालक प्रकाश पटनायक अपने कार से उतर कर उनके आर्टिका के चालक मिनकेतन सिदार को हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा जिसे देखकर वाहन में बैठे अन्य लोग उतरकर मारपीट करने से मना किये तो प्रकाश पटनायक फोन कर साथी वरूण सिदार एवं अन्य लोग को बुलवाया तब वे भी मौके पर पहुंचे तथा हाथ मुक्का चप्पल  ईंट डण्डा से मारपीट करने लगे। 

मारपीट करने से कुमारी सिदार, रतन कुंवर, बुंदकुंवर, पुनी बाई, नेहरु सिदार व नारद सिदार चोटिल हो गये। वहीं मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले को शांत कराया और सभी को तमनार अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। नारद सिदार की पत्नी श्रीमती कुमारी सिदार ने इस सबंध में तमनार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने मिली शिकायत पर आरोपी प्रकाश पटनायक, वरूण सिदार सहित अन्य लोगों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 281,125 (क) 296, 115 (2), 351 (2), 3 (5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: