छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी

आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पुसल्दा में एक ग्रामीण की आम के पेड़ पर झूलती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनत राम राठिया पिता धनी राम राठिया उम्र 63 वर्ष निवासी ग्राम पुसल्दा के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 19 मई 2026 की रात करीब 11 बजे से 20 मई 2026 की सुबह 8 बजे के बीच की बताई जा रही है।

सुबह गांव के लोगों ने आम के पेड़ पर शव लटका देखा, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शुरुआती जांच में दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: