छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वकीलों से बदतमीजी को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश

FB IMG 1791440906302

रायगढ़ (केलो प्रवाह)। थानों में पुलिस अधिकारियों द्वारा अधिवक्ताओं से दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाते हुए जिला अधिवक्ता संघ ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए पुलिसकर्मियों को सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश देने की मांग की है। वहीं रवैया नहीं सुधरा तो भविष्य में आंदोलन की चेतावनी अधिवक्ताओं ने दी है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लालमणी त्रिपाठी के नेतृत्व में रविवार की देर शाम अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधि मण्डल एसएसपी शशि मोहन सिंह से मुलाकात कर थानों में पुलिस अधिकारियों द्वारा अधिवक्ताओं से दुव्र्यवहार करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।

संघ की ओर से दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों द्वारा पैरवी के लिए जाने वाले वकीलों के साथ दुव्र्यवहार करने की संघ को लगातार शिकायतें मिल रही है। संघ की ओर से कहा गया कि पुलिसकर्मी वकीलों से न सिर्फ दुव्र्यवहार करते हैं, बल्कि अपमानजनक भाषा का भी प्रयोग करते हैं। संघ का कहना है कि कई मामलों में तो पुलिसकर्मियों ने वकीलों को ही लॉकअप में बिठाने की धमकी तक दे डाली। एक अधिवक्ता जब अपने पक्षकार की पैरवी के लिए थाने जाता है, तो उसके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए, लेकिन यहां उल्टा हो रहा है। इस पूरे मामले को लेकर बार एसोसिएशन में भारी नाराजगी है।

वकीलों का कहना है कि इससे न्यायिक प्रक्रिया भी बाधित होती है और अधिवक्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंचती है। अधिवक्ता संघ ने मांग की है कि थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को अधिवक्ताओं के साथ शालीन और सम्मानजनक व्यवहार करने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएं। साथ ही दुव्र्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए। वहीं संघ ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस का रवैया नहीं सुधरा तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: