छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

image editor output image 2039582415 1768654964436

रायगढ़, 17 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में  सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ एक सघन और प्रभावी कार्रवाई की है। आबकारी विभाग को ग्राम बिंजकोट से अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायत के संज्ञान में लेते हुए विभागीय टीम ने मौके पर छापा मारा और शिवा चौहान के कब्जे से कुल 07 लीटर महुआ शराब बरामद की। बरामद शराब में 05 लीटर क्षमता वाली सफेद रंग की जरीकेन में भरी 05 लीटर और 02 लीटर क्षमता वाली हरी रंग की प्लास्टिक बोतल में भरी 02 लीटर शराब शामिल थी। बरामद शराब का बाजार मूल्य लगभग 1,400 रुपये बताया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। इस कार्रवाई में आबकारी उप-निरीक्षक याजेंद्र मेहर और आबकारी मुख्य आरक्षक लालसिंह कंवर का विशेष योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: