छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ट्रैक्टर को बनाया लोडर, रेत घाट से खनिज विभाग ने किया जब्त

20261120 101555
  • घरघोड़ा ब्लॉक में कुरकेट नदी से हो रहा था अवैध खनन व परिवहन

रायगढ़, (केलो प्रवाह)। अब रेत घाटों में हजारों रुपए किराया देकर चेन माउंटेन मशीन या जेसीबी लाने की जरूरत नहीं है। ट्रैक्टर को ही लोडर बनाकर रेत खनन व लोडिंग की जा रही है। खनिज विभाग ने गुरुवार को घरघोड़ा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर लोडर भी जब्त किया है। रेत खदानों को अनुमति मिलने में कई साल लग गए। अब स्वीकृत रेतघाटों में आवंटी को खनन व परिवहन शुरू करना है। लेकिन रेत माफिया अब भी अपने कृत्यों से बाज नहीं आ रहे हैं। रेत खदानों में अभी भी बिना अनुमति के अवैध खनन व परिवहन हो रहा है।

खनिज विभाग को शिकायत मिलने पर घरघोड़ा तहसील में कार्रवाई की गई। खनिज निरीक्षक अनुराग बड़ा ने बरभांठा, घरघोड़ी में कुरकेट नदी में जांच की। यहां एक ट्रैक्टर को फ्रंट एंड लोडर बनाकर काम किया जा रहा था। ट्रैक्टरों में रेत की लोडिंग की जा रही थी। मौके से दो ट्रैक्टर और एक लोडर को जब्त किया गया। लोकल रेत माफियाओं ने नदी को छलनी कर दिया है। रेत खदान आवंटियों को उत्पादन करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

कब शुरू होंगे 15 रेतघाट

शासन की रेत नीति को देर से लागू करने की वजह से रेत खदानें पांच साल बाद शुरू हो रही हैं। एक-दो खदानों से ही उत्पादन हो रहा था। रायगढ़ जिले में 15 रेत खदानें नीलामी के बाद शुरू होने वाली हैं। कई तरह की रुकावटों के कारण अब तक ये प्रारंभ नहीं हो पाई हैं। ऑनलाइन टीपी जेनरेट करने की अनिवार्यता है, जिसमें व्यवहारिक दिक्कत आ रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: