छोड़कर सामग्री पर जाएँ

डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने स्कूली छात्राओं को साइबर सुरक्षा पर किया जागरूक : सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के टिप्स किए साझा

IMG 20240808 WA0044 1
  • तराईमाल स्कूल में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को दी ऑनलाइन सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी
  • जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं के साथ अध्यापकों ने लिया साइबर सुरक्षा की शपथ

रायगढ़। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर साइबर जागरूकता को लेकर नियमित रूप से जिले के विभिन्न थानाक्षेत्र अंतर्गत जागरूकता आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज पूंजीपथरा पुलिस द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तराईमाल में आयोजित सायबर जनजागरूकता कार्यक्रम में साइबर सेल डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय, डीएसपी अमन लखीसरानी, थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा, साइबर एक्सपर्ट प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह ने स्कूली छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने छात्राओं को नवीन कानूनों की संक्षित रूप में जानकारी दी गई तथा इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के महत्वपूर्ण टिप्स दिए और ऑनलाइन धोखाधड़ी, हैकिंग, साइबर बुलिंग, यूपीआई फ्रॉड, प्रोफाइल हैकिंग, ट्रेडिंग फ्रॉड आदि के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को डेमो देकर सोशल मीडिया प्रोफाइल सुरक्षित रखने हेतु सेटिंग से प्रोफाइल लॉक और प्राइवेसी सेटिंग तथा व्हाट्सएप में टू स्टेप वेरीफिकेशन बताया गया।

डीएसपी अभिनव ने छात्राओं को ऑनलाइन संपर्क में अनजान लोगों से सावधानी बरतने का सुझाव दिया और बताया कि साइबर अपराध होने पर सजगता दिखायें साइबर हेल्प नंबर1930 या छत्तीसगढ़ पुलिस साइबर पुलिस पोर्टल में शिकायत दर्ज करें, नजदीकी थाने पुलिस से सहायता प्राप्त करें। डीएसपी अभिनव ने छात्राओं को बताया कि डिजिटल युग में जागरूक नागरिक बनना है, ताकि वे इंटरनेट का उपयोग सुरक्षित रूप से कर सकें और किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार न बनें।

थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने छात्राओं को छेड़खानी जैसे घटनाओं को बिना दबाए पुलिस से मदद लेने कहा। पुलिस की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर डायल 112, थाना प्रभारी पूंजीपथरा मोबाइल नंबर की कार्यक्रम के अंत में डीएसपी अभिनव उपाध्याय द्वारा कार्यक्रम में मौजूद, छात्राओं, अध्यापकों और स्थनीय जनप्रतिनिधियों को साइबर फ्रॉड से बचाने 07 बिंदुओं पर साइबर सुरक्षा शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में डीएसपी अभिनव उपाध्याय, डीएसपी अमन लखीसरानी, इंस्पेक्टर राकेश मिश्रा, एएसआई  सरस्वती महापात्रे, हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह, उप सरपंच श्री घनश्याम मालाकार तथा गणमान्य नागरिकों में श्री पितरु मालाकार, श्री श्याम मालाकार, श्री खीरसागर मालाकर, श्री दुलालु बेहरा, छात्राएं एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।

img 20240808 wa00585565407946792423364
img 20240808 wa00542900769294842823485
img 20240808 wa00598681662126726123026
img 20240808 wa00422940677393453789008
img 20240808 wa00436302649874793288183

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: