छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ग्राहक तलाश रहे दो सप्लायर गिरफ्तार, 41 हजार की 26 शीशी प्रतिबंधित ONEREX सिरप जब्त

IMG 20261126 WA0034

26 नवंबर, रायगढ़। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली सिरप की बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे दो सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 26 शीशी प्रतिबंधित ONEREX Cough Syrup (Codeine Phosphate and Triprolidine Hydrochloride Syrup), कुल 2600 एमएल, वजन 3 किलो 506 ग्राम एवं कीमत ₹41,247 की सिरप बरामद की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

जानकारी के अनुसार, दिनांक 24-25 नवंबर 2026 की दरम्यानी रात घरघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली सिरप लेकर घरघोड़ा-लैलूंगा रोड स्थित ढोरम बाईपास तिराहा के पास ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने प्रशिक्षु उप निरीक्षक सिद्धांत येरेवार के हमराह पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना किया। पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को पकड़ा।

पूछताछ में उनकी पहचान कन्हैया यादव पिता हरि राम यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम केनापारा थाना लैलूंगा तथा तेज राम यादव पिता स्व. फिरू राम यादव उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कोनपारा थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई। विधिवत तलाशी लेने पर कन्हैया यादव के कब्जे से 17 शीशी तथा तेज राम यादव के कब्जे से 09 शीशी, प्रत्येक में 100-100 एमएल ONEREX Cough Syrup बरामद हुई। इस प्रकार दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 26 शीशी प्रतिबंधित सिरप जब्त की गई। आरोपियों द्वारा एक राय होकर प्रतिबंधित नशीली सिरप को बिक्री के उद्देश्य से अपने कब्जे में रखना पाए जाने पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 367/2026, धारा 21(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

इस कार्रवाई में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सिद्धांत येरेवार, एएसआई खेमराज पटेल, आरक्षक हरीश पटेल एवं भानू चन्द्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश
“नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले नशे के सौदागरों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।”

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: