छोड़कर सामग्री पर जाएँ

महिलाओं को अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

IMG 20261125 WA0045

रायगढ़, 25 नवम्बर 2026/ अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर हमर अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधीनगर जुटमिल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित महिलाओं एवं मितानिनों को घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना तथा शारीरिक एवं मानसिक शोषण जैसे महिला हिंसा के विभिन्न स्वरूपों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बताया गया कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण, समान अधिकार और सम्मान मिलना आवश्यक है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा हिंसा की स्थिति में उचित सहायता एवं कानूनी संरक्षण प्राप्त करने की जानकारी दी गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत के निर्देशन एवं शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सोनाली मेश्राम के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अन्नू पटेल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिद्धी अग्रवाल, सखी वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय मितानिन, आम नागरिक एवं अस्पताल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: