रायगढ़। रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार को एक कपल का खुलेआम गले लगकर रोमांस करने का वीडियो सामने आने के बाद चर्चा शुरू हो गई। यात्रियों की आवाजाही के बीच दोनों काफी देर तक एक-दूसरे के साथ इसी तरह नजर आए। बताया गया कि जिस जगह दोनों मौजूद थे, उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इसकी जानकारी RPF तक पहुंची। पूछताछ के दौरान RPF की ओर से बताया गया कि वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों लोग शराब के नशे में थे। फिलहाल इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
यात्रियों की आवाजाही के बीच जारी रहा सिलसिला
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ थी। ट्रेन आने-जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग स्टेशन परिसर और उसके आसपास मौजूद थे। इसी बीच कपल काफी देर तक वहीं एक-दूसरे को गले लगाए और किस करते नजर आया। सार्वजनिक जगह पर दोनों को इस तरह देखकर आसपास मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा होने लगी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
RPF कार्यालय के सामने हुई घटना
वीडियो में दिखाई दे रही जगह की एक खास बात यह है कि उसके ठीक सामने रेलवे सुरक्षा बल का कार्यालय स्थित है। इसके बावजूद कपल काफी देर तक वहां मौजूद रहा। वीडियो सामने आने के बाद इसकी जानकारी RPF तक भी पहुंची। मामले को लेकर RPF की ओर से बताया गया कि दोनों के वहां मौजूद रहने और इस तरह की हरकत करने की जानकारी बाद में मिली थी। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने तत्काल RPF को सूचना नहीं दी थी।
दोनों नशे में मदहोश थे
RPF थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों लोग शराब के नशे में थे। उनका कहना है कि जब दोनों इस तरह की हरकत कर रहे थे, उसी समय RPF को सूचना दी जानी चाहिए थी, ताकि मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी के मुताबिक, बाद में वीडियो भी RPF के पास पहुंचा था। हालांकि, तब तक दोनों वहां से चले गए थे।
फिलहाल दर्ज नहीं किया गया केस
RPF के अनुसार, कपल कुछ देर बाद रेलवे स्टेशन के बाहर से चला गया। मामले में फिलहाल किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर लोगों के बीच चर्चा जरूर शुरू हो गई है।
वीडियो देखने के लिए ब्लू लिंक को टैप करें और फेसबुक में देखें

























