छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस रायगढ़ में 15 नवम्बर को होगा भव्य आयोजन

IMG 20251114 WA0090
  • जनजातीय लोकनृत्यों की होगी रंगारंग प्रस्तुति, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे मुख्य अतिथि

रायगढ़, 14 नवम्बर 2025/ राज्य शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस 2025 का भव्य आयोजन इस वर्ष 15 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। इस जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव भी आयोजन होगा। जिसमें अंचल की जनजातीय परंपराओं, कला, संस्कृति और लोकनृत्यों की धरोहर पूरे वैभव के साथ प्रदर्शित की जाएगी। यह कार्यक्रम जिले के सांस्कृतिक कैलेंडर का प्रमुख आकर्षण बनने जा रहा है।

यह आयोजन सांस्कृतिक भवन ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट, नगर निगम रायगढ़ में आयोजित होगा। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, विरासत और योगदान को सम्मान देने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि और विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव होंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्य सभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक धरमजयगढ़ श्री लालजीत सिंह राठिया, खरसिया विधायक श्री उमेश नंदकुमार पटेल, लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, महापौर श्री जीवर्धन चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल शामिल होंगी।

आयोजन समिति ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस न केवल सांस्कृतिक पहचान को सहेजने का अवसर है, बल्कि जनजातीय समुदाय की समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी माध्यम है। भव्य लोकनृत्य, पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनें, जनजातीय परिधान और जीवनशैली की झलक दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण होंगे। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से इस आयोजन में सम्मिलित होकर इस जनजातीय परंपराओं के उत्सव को सफल बनाने के लिए आग्रह।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: