छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गेरवानी से सराईपाली रोड पर गुजरना दोजख के समान

E0A497E0A587E0A4B0E0A4B5E0A4BEE0A4A8E0A580E0A4B8E0A59CE0A495
  • पूरी सड़क में गड्ढे, भारी वाहनों के अलावा कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का आना-जाना

रायगढ़। लगातार बारिश ने कुछ सडक़ों पर हो रही तकलीफों को कई गुना बढ़ा दिया है। ऐसे कई मार्ग हैं, जिनके बारे में बातें बहुत होती हैं, काम बहुत कम। गेेरवानी से सराईपाली रोड का हाल भी ऐसा ही है। अब तो लोगों ने भी स्वीकार कर लिया है कि उनकी आवाज नहीं सुनी जाएगी। इसी जर्जर रोड पर ट्रेलरों के बीच से गुजरना ही उनकी नियति है। एक दिन की बारिश ने इस सडक़ ये गुजरना नर्क के समान बना दिया है। एक ही दिन की लगातार बारिश ने कई सडक़ों की पोल खोल दी है। बारिश के पहले गड्ढे तो थे लेकिन तकलीफ सहन हो जाती थी। बारिश के बाद तो हालात नारकीय हो चुके हैं। रायगढ़ घरघोड़ा हाईवे में गेरवानी से सराईपाली की ओर जाने वाली सडक़ पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। जिले में यह सबसे महत्वपूर्ण सडक़ है क्योंकि सबसे ज्यादा संख्या में प्लांट इसी रोड पर स्थित हैं। हर दिन सैकड़ों हाईवा, ट्रक, ट्रेलरों का आवागमन इस रोड से होता है। चौड़ाई बेहद कम होने की वजह से कई बार ट्रेलरों की चपेट में आकर लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस रोड पर स्थित गांवों में रहने वालों के लिए यही एकमात्र सडक़ है। रविवार दोपहर से सडक़ का हाल पहले से ज्यादा बेहाल हो गया। तीन-तीन फुट के गहरे गड्ढे में कीचड़ भर गया। दोनों ओर से ट्रेलरों की आवाजाही से दूसरे छोटे वाहनों के लिए जगह नहीं बच रही थी। कई हादसे होते-होते बचे हैं। इस रोड को चौड़ा करने की मांग बहुत पुरानी है। लेकिन सरकार तक लोगों की आवाज नहीं पहुंची है। जहां जरूरी, वहां नहीं बनेगी रोड रायगढ़ जिले में विकास कार्यों की मंजूरी के लिए हर बार सरकार का मुंह ताकना नहीं पड़ रहा है। डीएमएफ और सीएसआर से प्रशासन अनुमति दे रहा है। लेकिन जहां सडक़ की सबसे ज्यादा जरूरत है, वहीं अनुमति नहीं मिल रही है। गेरवानी से सराईपाली रोड का निर्माण होने से सिर्फ उद्योग ही नहीं, कई गांवों को राहत मिलेगी। अफसोस की बात यह है कि सरकारी एजेंडा में यह सडक़ अत्यंत आवश्यक की श्रेणी में नहीं है। इसलिए जैसा है, वैसा चलता रहेगा।

img 20260707 wa00433588466903980346499
img 20260707 wa00416308634897923757703
img 20260707 wa00467462984078403282720
img 20260707 wa00362382982316408558530
img 20260707 wa00371293079018308742544
img 20260707 wa00388121904331946007888
img 20260707 wa00391180719006301367951
img 20260707 wa00404151646327233105277

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: