छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ भाजपा ने जिलाध्यक्षों के नामों का किया ऐलान, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

images 13
  • रायगढ़ में अरूणधर दीवान को बनाया गया नया जिलाध्यक्ष

रायपुर, 5 जनवरी 2025: भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने छत्तीसगढ़ में अपने संगठन पर्व 2024 के तहत कई जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस बदलाव के अंतर्गत रायपुर शहर के नए जिला अध्यक्ष के रूप में रमेश ठाकुर और रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष के रूप में श्याम नारंग को नियुक्त किया गया है। यह घोषणा जिला चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा ने की। इसके अलावा, पार्टी ने बीजापुर, कांकेर, दुर्ग, रायगढ़ और सूरजपुर समेत कुल 15 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह कदम पार्टी के संगठन को और मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है।

नए भाजपा जिला अध्यक्षों के नाम:
रायपुर शहर अध्यक्ष – रमेश ठाकुर
रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष – श्याम नारंग
भिलाई जिला अध्यक्ष – पुरूषोतम देवांगन
दुर्ग जिला अध्यक्ष – सुरेंद्र कौशिक
बीजापुर जिला अध्यक्ष – घासीराम नाग
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अध्यक्ष – लालजी यादव
सूरजपुर जिला अध्यक्ष – मुरलीधर सोनी
मुंगेली जिला अध्यक्ष – दीनानाथ केशरवानी
रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष – अरुणधर दिवान
बलरामपुर जिला अध्यक्ष – ओमप्रकाश जायसवाल
मोहला-मानपुर जिला अध्यक्ष – नम्रता सिंह
कांकेर जिला अध्यक्ष – महेश जैन
जशपुर जिला अध्यक्ष – भरत सिंह
कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष – मनोज शर्मा
बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष – चेमन देशमुख

इस बदलाव के साथ भाजपा पार्टी संगठन को नई दिशा देने और आगामी चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तैयार दिख रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: