Skip to content

ग्राम देलारी में वन्य प्राणी का मांस पकाने का मामला उजागर, चार आरोपी गिरफ्तार

ग्राम देलारी

रायगढ़, 17 अप्रैल 2026/ रायगढ़ वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र रायगढ़ में 16 अप्रैल को ग्राम देलारी में वन्यप्राणी का मांस पकाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर उप वनमण्डलाधिकारी रायगढ़ द्वारा जारी पत्र के आधार पर संबंधित मकानों की विधिवत तलाशी ली गई। वन मंडलाधिकारी रायगढ़ वनमंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान अलग-अलग आरोपियों के घरों से पकाया हुआ वन्यप्राणी मांस बरामद किया गया। इसमें आत्माराम पिता धनीराम के घर से 0.400 किग्रा, हरिशंकर वल्द लक्ष्मीनारायण साव के घर से 1.400 किग्रा तथा तरूण वल्द त्रिनाथों के घर से 0.500 कि.ग्रा. पका हुआ मांस जब्त किया गया।

वहीं चौथे आरोपी मोतीराम वल्द बुद्धराम राठिया के घर से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 1 कि.ग्रा.मांस को पहले ही पकाकर खा लिया गया था, जिसकी पुष्टि उनके बयान से हुई। इस पूरे मामले में वन विभाग द्वारा पीओआर प्रकरण क्रमांक 7541/08 दिनांक 16 अप्रैल 2026 दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। वन विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है, ताकि वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: