छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कद्दू के दाम पर मोलभाव करने पर मर्डर: सब्जी वाले ने ग्राहक को उतारा मौत के घाट

IMAGE 1719246631

रायपुर, 25 मार्च 2025: राजधानी रायपुर में एक मामूली मोलभाव ने खौफनाक मंजर ले लिया। खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाटा बंजारी मंदिर के पास बाजार में एक दुकानदार और ग्राहक के बीच कद्दू की कीमत को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना भयानक बन गया कि ग्राहक को अपनी जान गंवानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को 50 वर्षीय एक ग्राहक नारायण सिंह सब्जी खरीदने बाजार पहुंचा। उसने दुकानदार रेशम ढीमर उर्फ गोलू (28) से कद्दू का रेट पूछा और मोलभाव शुरू किया। बात छोटी थी, लेकिन देखते ही देखते यह तकरार गुस्से में बदल गई। गुस्से में आगबबूला हुए रेशम ने ग्राहक को सिर के बल पटक दिया। खून से लथपथ ग्राहक जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

जानिए कैसे हुआ मर्डर

दरअसल, यह घटना 22 मार्च के शाम 6 की है। नारायण सिंह सब्जी लेने के लिए रावाभाटा बंजारी मंदिर के पास गोलू ढीमर के पास पहुंचे। इस दौरान नारायण ने कद्दू उठाकर रेट पूछा, फिर वह मोलभाव करने लगा। इस दौरान दुकानदार गोलू रेट कम नहीं करने और ग्राहक की बातों से गुस्सा हो गया। नारायण सिंह से विवाद करने लगा। गोलू ने ग्राहक को जमकर गाली-गलौज की। विवाद बढ़ने पर कहा कि तुझे जान से मार दूंगा। विवाद बढ़ने के बाद गोलू ने गुस्से में आकर नारायण को मुक्के से मारना शुरू कर दिया, फिर आरोपी गोली ने नारायण को उठाकर सिर के बल जमीन पर पटक दिया। वारदात के बाद आसपास लोगों ने फौरन पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान नारायण की मौत हो गई।

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। लोग हैरान हैं कि सब्जी के दाम पर इतना बड़ा खून-खराबा कैसे हो सकता है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकानदार रेशम ढीमर को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है। इस घटना ने बाजारों में मोलभाव की आम बात को एक डरावने सवाल में बदल दिया है – क्या अब सौदा करना जानलेवा हो सकता है?

20250325 2033358136574742191653706
Screenshot 20250325 202752 DainikBhaskar
आरोपी

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: