Skip to content

रायगढ़ में 12 साल की मासूम से दरिंदगी की कोशिश, पड़ोसी की घिनौनी हरकतें बेनकाब, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी 1

रायगढ़। कोतरारोड़ पुलिस ने बालिका (12 वर्ष) से छेड़खानी के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष महंत (42 वर्ष) को गिरफ्तार कर कल न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना को लेकर दिनांक 12.04.2026 को थाना कोतरारोड़ में बालिका के परिजन थाना आये, जिन्होंने प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी को घटना के बारे में बताया कि 12 अप्रैल को उसकी लड़की डरी सहमी सी थी, तब उसकी मां ने लड़की से पूछा कि बताई कि पडोसी संतोष महंत चार-पांच दिनों से लगातार छेड़खानी कर रहा है, 11 अप्रैल को जब पापा ड्यूटी पर और मम्मी जंगल लकड़ी लेने गई थी।

बालिका घर के सामने कपड़ा धो रही थी, उस समय भी संतोष महंत गंदे इशारे कर छेड़खानी किया और घर में किसी को नहीं बताना कहकर धमकी दिया।डीएसपी अजय नागवंशी द्वारा बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराकर मेडिकल कराया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर जाकर धर दबोचा गया। कोतरारोड़ पुलिस द्वारा थाना कोतरारोड़ में आरोपी संतोष महंत के विरूद्ध अपराध क्रमांक 117/2026 धारा 79 भारतीय न्याय संहिता, 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश  —
“महिला एवं नाबालिगों से जुड़े अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे मामलों में आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: