Skip to content

ग्रामीण अंचल की प्रतिभा का कमाल : छाल की बेटी आद्याशा बनीं छत्तीसगढ़ टॉपर, 10वीं बोर्ड में रचा इतिहास

Addaheading 20260417 011011 0000

छाल। रायगढ़ जिले के छाल स्थित कोयला क्षेत्र की छात्रा आद्याशा परिदा ने कक्षा 10वीं की सीबीएसई (CBSE) बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में टॉप कर इतिहास रच दिया है। डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल (SECL), छाल की इस होनहार छात्रा ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। आद्याशा, डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल, गेवरा प्रोजेक्ट कोरबा में भौतिकी की व्याख्याता श्रीमती सोमा परियाल और डीएवी पब्लिक स्कूल, एसईसीएल, छाल में अंग्रेजी के व्याख्याता देवाशीषा परिदा की पुत्री हैं।

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 10वीं तक छाल स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में ही प्राप्त की। शुरुआत से ही मेधावी और परिश्रमी रही आद्याशा ने हर कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बोर्ड परीक्षा के दौरान माता के स्थानांतरण जैसी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पण बनाए रखा और मानसिक रूप से मजबूत रहकर सफलता हासिल की। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय आद्याशा ने अपने माता-पिता, शिक्षकों, विद्यालय के प्राचार्य के.डी. शर्मा एवं सभी शुभचिंतकों को दिया है।

उनकी इस सफलता से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अब आद्याशा का लक्ष्य जेईई (JEE) परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश प्राप्त करना है। उनकी यह सफलता दूरस्थ कोयला क्षेत्र के बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है, यह साबित करते हुए कि यह क्षेत्र प्रतिभाओं से भरा हुआ है। पूरे राज्य, विशेषकर छाल क्षेत्र में आद्याशा की इस उपलब्धि पर गर्व किया जा रहा है और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: