छोड़कर सामग्री पर जाएँ

स्टेडियम के व्यायाम शिक्षक पर महिला ने लगाया शोषण का आरोप

  • सरगुजा में पदस्थापना के दौरान घटना, शिकायत पर संयुक्त संचालक ने जारी किया नोटिस

रायगढ़, 8 अगस्त। रायगढ़ के चर्चित व्यायाम मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ सूरजपुर की एक महिला ने दैहिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। संयुक्त संचालक शिक्षा बिलासपुर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वर्तमान में स्टेडियम प्रभारी और व्यायाम शिक्षक के रूप पदस्थ पर सनसनीखेज आरोप से खलबली मच गई है। सरगुजा में पदस्थापना के दौरान हुई घटना के बाद महिला लेखापाल वर्तमान सेवानिवृत्त ने उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

20 जून 2024 को महिला ने लिखित शिकायत संयुक्त संचालक को की थी। उस पर दैहिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला के आवेदन पर संयुक्त संचालक ने उसे शो-काज नोटिस जारी किया है। तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा है अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इस नोटिस से शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। शिकायतकर्ता महिला पूर्व में सूरजपुर जिले में लेखापाल थी जो अब सेवानिवृत्त हो चुकी है। कहा जा रहा है कि कुछ रकम लेन-देन का मामला भी हो सकता है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: