खम्हार, 05 सितंबर 2026। मनसा राम इंग्लिश मीडियम स्कूल, खम्हार में शनिवार, दिनांक 05 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान पाठक श्री लच्छी राम चौहान सहित सहायक शिक्षक केशव महंत (केडी सर), नवीन सर, देवबाला मैम, उरवती मैम, निशा मैम, दीपिका मैम, कासपिनी मैम, देवकी मैम, नंदनी मैम एवं यांशु मैम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विद्यालय के वाहन चालक परमानन्द महंत एवं भुगदेव गबेल तथा विद्यालय की आया राधा बाई भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के योगदान, मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के जीवन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया गया।
विद्यालय परिवार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।























