छोड़कर सामग्री पर जाएँ

BIG BREAKING : खरसिया के रानीसागर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत, पुलिस जांच में जुटी.. Watch Video

खरसिया, 25 दिसंबर। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 49 पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 25 दिसंबर की रात लगभग 9 बजे रानीसागर ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर और चैनल गाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन के भीतर ही बुरी तरह फंस गया, जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस की 112 टीम और ड्राइवर यूनियन महासंगठन के पदाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। केबिन में फंसे चालक के शव को जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका, जिसे बाद में सिविल अस्पताल खरसिया भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह ट्रेलर इस हादसे से ठीक पहले ग्राम देहजरी के कोल्ड स्टोरेज के पास एक पैदल यात्री को भी अपनी चपेट में ले चुका था, जिसे उप-सरपंच प्रतिनिधि सुशांत पटेल द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था। फिलहाल, खरसिया पुलिस जांच में जुटी हुई है।

WATCH VIDEO..

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: