छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Video: खरसिया में सड़क पर आया 51 हाथियों का दल..

E0A496E0A4B0E0A4B8E0A4BFE0A4AFE0A4BEE0A4AEE0A587E0A482E0A4B9E0A4BEE0A4A5E0A4BFE0A4AFE0A58BE0A482E0A495E0A4BEE0A49DE0A581E0A482E0A4A1

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों के बड़े दल का सड़क पार करते हुए वीडियो सामने आया है। खरसिया रेंज से छाल वन परिक्षेत्र की ओर बढ़ रहे 51 हाथियों के दल ने बरभौना और एडू के बीच सड़क पार की। हाथियों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह खरसिया रेंज के मांड नदी क्षेत्र में एक हाथी शावक का शव मिला था। यह शावक उसी 51 सदस्यीय दल का हिस्सा बताया जा रहा है, जो पिछले कुछ दिनों से खरसिया के जंगलों में विचरण कर रहा था।

सोमवार शाम दल आगे बढ़ते हुए छाल रेंज की ओर पहुंचा। इस दौरान बरभौना और एडू के बीच हाथी अचानक सड़क पर आ गए। दल में नर, मादा और शावक हाथी भी शामिल थे। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। किसी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए सड़क के दोनों ओर वाहनों को रोक दिया गया। इसके बाद हाथियों का दल सुरक्षित रूप से सड़क पार कर जंगल की ओर बढ़ गया। हाथियों के सड़क पार करने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले एक बड़ा हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आता है, जिसके पीछे-पीछे पूरा झुंड एक-एक कर सड़क पार करता है। वन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार छाल वन परिक्षेत्र में वर्तमान में 76 हाथी विचरण कर रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा दल एडू परिसर में मौजूद 51 हाथियों का है। इस दल में 12 नर, 33 मादा और 6 शावक शामिल हैं। इसके अलावा हाटी, कुड़ेकेला, छाल, बनहर, औरानारा, बोजिया, बेहरामार, गलिमार और पुरूंगा क्षेत्र में भी हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। पूरे छाल वन परिक्षेत्र में कुल 22 नर, 44 मादा और 10 शावक हाथी विचरण कर रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: